• October 28, 2023

प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भरोसा बरकरार, अब की बार 75 पार: वोरा

प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भरोसा बरकरार, अब की बार 75 पार: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में चुनावी शंखनाद होने के साथ ही कांग्रेस से सातवीं बार प्रत्याशी बनाए गए अरुण वोरा के समर्थन में लगातार वार्डों में जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रचार के दूसरे दिन वोरा के चुनाव अभियान के दौरान वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 1 पंचशील नगर, वार्ड 2 एवं 3 में वार्ड के नागरिकों व विशेषकर माताओं एवं बहनों की भारी भीड़ रही। लोग घर घर के वोरा का अभिनंदन एवं तिलक करते नजर आए साथ ही घर के वरिष्ठजनों ने वोरा को उन्मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए अपना आशीष दिया। वोरा ने प्रचार के दौरान सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व कांग्रेस की गारंटी पर आम जनता का भरोसा बरकरार है। इस बार 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में पहले से अधिक रुझान और उत्साह कांग्रेस के प्रति है जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी।


Related News

दुर्ग में अत्याधुनिक अग्निशमन मशीन, विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण

दुर्ग में अत्याधुनिक अग्निशमन मशीन, विधायक गजेन्द्र यादव और महापौर अलका बाघमार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अग्निजनित घटनाओ पर काबू पाने सरकार ने अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन की सौगात…
एक देश एक चुनाव का संकल्प एमआईसी में सर्वसम्मति से पारित

एक देश एक चुनाव का संकल्प एमआईसी में सर्वसम्मति से पारित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक मेयर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता…
विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद मार्ग पुनः शुरू होगा

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल – दादाबाड़ी से स्टेशन रोड का बंद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। स्टेशन रोड में दादाबाड़ी जाने के लिए लगभग 10 वर्षों से बंद हो…