• October 28, 2023

प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भरोसा बरकरार, अब की बार 75 पार: वोरा

प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर भरोसा बरकरार, अब की बार 75 पार: वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग में चुनावी शंखनाद होने के साथ ही कांग्रेस से सातवीं बार प्रत्याशी बनाए गए अरुण वोरा के समर्थन में लगातार वार्डों में जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रचार के दूसरे दिन वोरा के चुनाव अभियान के दौरान वार्ड 56 बघेरा, वार्ड 1 पंचशील नगर, वार्ड 2 एवं 3 में वार्ड के नागरिकों व विशेषकर माताओं एवं बहनों की भारी भीड़ रही। लोग घर घर के वोरा का अभिनंदन एवं तिलक करते नजर आए साथ ही घर के वरिष्ठजनों ने वोरा को उन्मुक्त कंठ से तारीफ करते हुए अपना आशीष दिया। वोरा ने प्रचार के दौरान सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों व कांग्रेस की गारंटी पर आम जनता का भरोसा बरकरार है। इस बार 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में पहले से अधिक रुझान और उत्साह कांग्रेस के प्रति है जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…