• November 3, 2023

वोरा का धुआंधार प्रचार शुरू, रविंद्र चौबे ने देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया, ताम्रध्वज बोले-अरुण की जीत बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि

वोरा का धुआंधार प्रचार शुरू, रविंद्र चौबे ने देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया, ताम्रध्वज बोले-अरुण की जीत बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर से सातवीं बार चुनावी मैदान में उतरे वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को चुनाव प्रचार के दौरान सभी 60 वार्डों में अपार जन समर्थन व माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रचार के चौथे दिन वोरा ने अपने गृह वार्ड मोहन नगर क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क किया जहां जगह जगह महिलाओं ने आरती की थाली लेकर वोरा का स्वागत किया जहां विधायक खुद ही लोगों की आरती करते नजर आए। इस बीच उन्हें लेकर वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू व रविन्द्र चौबे के वक्तव्यों की चर्चा रही। दुर्ग में हुए संकल्प शिविर के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अरुण वोरा को देश का सबसे सक्रिय विधायक बताया था वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भावुक होते हुए कहा कि लंबे अरसे के बाद दुर्ग कांग्रेस अपने मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत मोतीलाल वोरा जी के अनुपस्थिति में चुनाव के मैदान में है जिस तरह से बाबूजी ने पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानते हुए देश एवं दल की कर्मठता से सेवा की अरुण वोरा को जिता कर उन्हें शहर सच्ची श्रद्धांजलि देगा। गौरतलब है कि उस दौरान प्रत्याशी चयन भी नहीं हुआ था किंतु पूरे विश्वास के साथ श्री साहू ने वोरा के लिए वोट मांगा। अरुण वोरा ने प्रचार के दौरान कहा कि शहर वासियों से पारिवारिक व भावनात्मक रिश्ता विरोधियों के दुष्प्रचार से कभी खत्म नहीं हो सकता। मतदाताओं को भगवान मान कर शहर के हर व्यक्ति की अंतिम सांस तक सेवा करने का संकल्प व जनकल्याण ही उनके संस्कार हैं। जिस तरह बाबूजी ने अनेकों राजनेताओं को जनसेवा की प्रेरणा दी उसी प्रेरणा व सेवा भाव को अपना आधार बना कर वे दुर्ग की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान सैकड़ों वार्ड वासी व कांग्रेसजन मौजूद थे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…