• November 13, 2023

सैकड़ों महिलाएं पहुंची वोरा निवास, गृह लक्ष्मी योजना के लिए जताया आभार, वोरा ने कहा यह सोच हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की

सैकड़ों महिलाएं पहुंची वोरा निवास, गृह लक्ष्मी योजना के लिए जताया आभार, वोरा ने कहा यह सोच हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
*वोरा ने भावुक होकर कहा शहर के मतदाताओं ने हमेशा पालकों की तरह दिया स्नेह*

प्रदेश में छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा के साथ ही दुर्ग समेत सभी विधानसभाओं में कांग्रेस और भी अधिक मजबूती प्राप्त कर रही है। सोमवार को युवा नेता हर्ष मेश्राम के नेतृत्व में हजारों महिलाओं व 300 से अधिक युवाओं ने वोरा निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए वोरा पर विश्वास जताया। इस दौरान वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि इस शहर से उनका रिश्ता विधायक के रूप में रही बल्कि बेटे के रूप में है। बाबूजी द्वारा सर्व समाज के साथ बनाए गए पारिवारिक संबंध जीवन पर्यंत कायम रहेंगे जिसका नतीजा है कि हमेशा ही शहर वासियों ने उन्हें पालकों की तरह स्नेह प्रेम एवं आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी ही अपने वादों को पूरा कर सकती है । आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है लेकिन सर्वहारा वर्ग की खुशहाली केवल कांग्रेस शासित प्रदेशों में है। 15 साल तक बोनस के नाम पर धोखा देने और महज 1345 रु में धान खरीदने वाली भाजपा आज भूपेश सरकार की योजनाओं से घबराकर 3100 रु में धान खरीदी का वादा कर रही है प्रदेश की जनता भली भांति जानती है कि 15 लाख रु किन किन के खातों में आए, नोटबंदी से क्या हासिल हुआ। यह प्रदेश साम्प्रदायिक सौहाद्र और शांति का टापू है यहां जुमलों का कोई पूछने वाला नहीं । कांग्रेस की भरोसे की सरकार है और लगातार उपचुनावों में जीत इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस पर लगातार भरोसा बढ़ रहा है। वोरा ने कहा कि जिस तरह से आज माताओं एवं बहनों की भीड़ अपना आशीर्वाद देने उमड़ी है वह अभिभूत करने वाली है। 3 दिसंबर को तीन चौथाई से अधिक बहुमत के साथ पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, राजीव वोरा, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, संजू धनकर, गौरव उमरे समेत भारी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…