• March 17, 2023

स्लम बस्तियों के निवासियों को मिले मूलभूतसुविधा जलजनित बीमारियों के प्रति प्रशासन रहे सतर्क : वोरा

स्लम बस्तियों के निवासियों को मिले मूलभूतसुविधा जलजनित बीमारियों के प्रति प्रशासन रहे सतर्क : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

स्लम बस्तियों के निवासियों को मिले मूलभूतसुविधा
जलजनित बीमारियों के प्रति प्रशासन रहे सतर्क : वोरा

निगम क्षेत्र के बघेरा, नयापारा व पुलगांव क्षेत्र के स्लम बस्तियों का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को वार्ड की जनता ने निगम से संबंधित समस्या जिसमें तालाबों में गंदगी व नालियों से गुजरने वाले पाइप लाइन से होने वाली जल जनित बीमारी डयरिया व मच्छरों के प्रक्रोप से डेंगू-मलेरिया बचाव हेतु कार्य करने की मांग रखी। जिसमें वार्डो में चल रहे धीमी गति व अपूर्ण विकास कार्यो को दिखाया। जिससे आमजन मानस को हो रही परेशानी से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख बघेरा की रेलवे क्रासिंग जो मुम्बई हावड़ा रेल मार्ग में होने से कुछ समय पश्चात में ही रेलवे फाटक बंद हो जाने से दुर्ग ग्रामीण शहर के बाहरी वार्डो की जनता को परेशानी उठानी पढ़ रही है। इसके लिए अण्डरब्रिज व वार्ड के गंदे पानी की निकासी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया एवं नाली का कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। साथ ही नयापारा के भंगरदेव तालाब के पास एक बड़ी आबादी के निस्तारी का पानी की निकासी ना होने से इसमें गुजरने वाली पाइप लाइनो से आसपास के क्षेत्र में संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। जिसे तत्काल विधायक वोरा ने मौका स्थल पर ही कलेक्टर को अवगत कराया और जल्द निराकरण के निर्देश दिए व आयुक्त नगर निगम को स्लम बस्तियों में निगम अमला शिविर लगाकर समस्याओं समाधान करें। जिससे बदलते मौसम व पेयजल व गदंगी से उत्पन्न होने वाले रोगों की रोकथाम की जा सकें। वार्डो में चल रही विकास कार्यो की गुणवत्ता व कार्य पूर्ण की मानिटरिंग की जा सके साथ ही जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा मिलने वाली मूलभूत सुविधा करोड़ो की राशि जो प्राप्त हो रही है उसका लाभ आम जनता ले सकें। वार्ड दौरे में पार्षद कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, चमेली साहू, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र राजपूत, मोती साहू, खोरबाहरा निषाद, उपअभियंता राजेन्द्र ढवाले, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, ललित ढीमर आदि उपस्थित थे।


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…