• January 4, 2023

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

अगामी पांच दिन राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के इन शहरों में अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस समय कांप रहे हैं। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों तक इन इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में आगामी कई दिनों तक शीतलहर का कहर जारी रह सकता है। इनमें से पंजाब में 3 और 4 जनवरी, हिमाचल में 3 से 6 जनवरी और हरियाणा और दिल्ली में 3 से 7 जनवरी के बीच भीषण शीतलहर की कंडीशन रहेगी।

4 डिग्री से नीचे जा सकता है राजधानी दिल्ली का पारा

बात करें राष्ट्रीय दिल्ली की तो वर्तमान में यहां का तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 5 जनवरी तक पारा 4-5 डिग्री से नीचे भी जा सकता है। वहीं राजस्थान के कई इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां के चुरू में 2 से 3 जनवरी के बीच माइनस 0.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अबतक का सबसे कम तापमान था।

यातायात पर पड़ा मौसम का असर

उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें समय से काफी देरी से चल रही हैं। इसके अलावा कई फ्लाइटों को भी खराब मौसम की वजह से डायवर्ट किया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में तेज ठंड के चलते प्रशासन ने 4 से लेकर 7 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। प्रदेश के कई स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य़ को धयान ऱखते हुए अवकाश घोषित कर दिया है।

मध्यप्रदेश  और छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अलर्ट जारी

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां के कई इलाकों में कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी भोपाल समेत राज्य के कई शहरों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में फॉग के अलर्ट के बाद अब कुछ जिलों में कोल्ड डे रहने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, भिंड, दतिया और ग्वालियर में कोल्ड डे हो सकता है, मतलब आने वाले समय ये जिले भीषण शीतलहर की चपेट में आ सकते हैं।

इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जनवरी को प्रदेश के कई शहरों में मावठा गिरने के आसार हैं। सागर, रायसेन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सतना, भोपाल, सीहोर, विदिशा, डिंडोरी, दतिया, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, उज्जैन में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में कवर्धा, पेंड्रा,सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा जैसे शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…