• December 1, 2022

300 KM दूर बना मौसमी सिस्टम किस रास्ते आएगा, कहां ओले गिरेंगे पहले चलेगा पता

300 KM दूर बना मौसमी सिस्टम किस रास्ते आएगा, कहां ओले गिरेंगे पहले चलेगा पता

एशिया का सबसे बड़ा एटमॉस्फेयरिक रिसर्च सेंटर तैयार: 300 KM दूर बना मौसमी सिस्टम किस रास्ते आएगा, कहां ओले गिरेंगे पहले चलेगा पता
भोपाल में नजदीक शीलखेड़ा में स्थापित किए गए एटमॉस्फेरिक रिसर्च सेंटर में लगा रडार।
भोपाल में नजदीक शीलखेड़ा में स्थापित किए गए एटमॉस्फेरिक रिसर्च सेंटर में लगा रडार।

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 20 km दूर शीलखेड़ा में एशिया का सबसे बड़ा एटमॉस्फेयरिक रिसर्च सेंटर अब पूरी तरह तैयार हो गया है। इसकी मदद से 300 km दूर मौसमी सिस्टम किस रास्ते आएगा, बादल कहां से कैसे आएंगे, कहां ओले गिरेंगे और कहां कितना पानी बरसेगा, यह सब पहले ही मालूम हो जाएगा।

इस रिसर्च सेंटर में फिनलैंड से इंपोर्ट कर अत्याधुनिक तकनीक सी बेड ड्वैल पोलर मैट्रिक रडार और केयू बैंड रडार लगाए गए हैं। वैज्ञानिक इस रडार के जरिए यह भी बता देंगे कि यह मानसूनी सिस्टम कहां मौजूद है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी (IITM) पुणे इसका हेड क्वार्टर होगा।

IITM के डायरेक्ट ने किया सेंटर का निरीक्षण
IITM के डायरेक्टर आर. कृष्णन ने अपनी टीम के साथ सेंटर का निरीक्षण किया। पहली बार भोपाल आए कृष्णन ने बताया कि यह रिसर्च सेंटर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स के रिसर्च के लिए भी उपलब्ध रहेगा। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के अधीन आने वाले IITM की निगरानी में यह सेंटर स्थापित किया गया है।

अगले महीने होगा उद्घाटन
सेंटर की इलेक्ट्रिफिकेशन, इंटरनेट से जुड़ी सुविधाएं बाउंड्रीवॉल समेत अन्य व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। अगले महीने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस सेंटर में पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता सहित देश के कई शहरों के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई शहरों के वैज्ञानिक यहां काम के लिए आएंगे।

जमीन से 12 km ऊंचाई पर हवा का रुख क्या है,यह भी मालूम हो जाएगा
कृष्णन ने बताया कि इस सेंटर में विंड प्रोफाइलर रडार भी लगाया गया है। इसके जरिए जमीन से 12 km ऊंचाई पर वायुमंडल में हवा का रुख क्या है उसमें कितनी नमी है, इसकी भी सटीक जानकारी मिल जाएगी।

स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए मोटिवेट किया जाएगा
कृष्णन ने बताया कि स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट्स को एटमॉस्फेरिक रिसर्च के लिए मोटिवेट किया जाएगा। सरकार की यह मंशा है कि विद्यार्थियों को रिसर्च के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाए और देश में मौसम एवं वायुमंडलीय शोध के मामले में प्रगति हो।

भोपाल के पास सेंटर इसलिए बनाया
​​​​​​​मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, मध्य भारत का यह क्षेत्र ऐसा है जहां से ऊपरी हवा के चक्रवात से लेकर लो प्रेशर एरिया और उसकी ट्रफ लाइन गुजरती हैं। बारिश के दौरान बिजली गिरने की सबसे ज्यादा घटनाएं भी इसी इलाके में होती हैं।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…