• July 13, 2023

बेमेतरा में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार, नियंत्रण के लिए किसान नेता योगेश तिवारी ने एसपी से लगाई गुहार

बेमेतरा में अवैध शराब और सट्टे का कारोबार, नियंत्रण के लिए किसान नेता योगेश तिवारी ने एसपी से लगाई गुहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा, जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में दिया गया। एसपी को अवगत कराया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गली मोहल्लों में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री हो रही है । इसके अलावा सट्टे का कारोबार जोरों से चल रहा है । सट्टा व शराब की अवैध बिक्री के कारण युवा वर्ग बर्बाद हो रहा हैं । लगातार शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से खाईवाल व कोचियों के हौसले बुलंद हैं । बेमेतरा शहर के लगभग हर वार्ड में खाईवाल सक्रिय हैं । जो बेखौफ होकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं । शहर में रोजाना में लाखों रुपए का सट्टा खेला जा रहा है । खाईवाल अपने गुर्गों के नाम हर महीने एक-दो प्रकरण बनवा देते हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है । इसलिए ज्ञापन सौंपकर अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है । 15 दिनों के भीतर अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है । ज्ञापन सौपने के दौरान अजय मिश्रा, पियुष शर्मा, लखन चक्रधारी मनोज सिन्हा,अभय चालीसा, रामलाल साहू, रूपनदास, टोपेंद्र सोनवानी, खोमेश सोनवानी, देवकुमार यादव, ज्ञानेश्वर साहू, मनोज साहू, गोपाल साहू, यशवंत टंडन, तिलक सिन्हा, बलराम राय, नरेश राय, शंकर सिन्हा, गोलू साहू, सीताराम तिवारी, राजू निषाद, गजानंद निषाद, रामनारायण साहू, बलराम निषाद, रामेश्वर साहू, महेश निषाद, शिवम दीवान, तुषार राजपुत, रघुनाथ यादव, मनोज महिलांग , किशन पटेल, रामकुमार पटेल, सगुन दास, अकलेश बघेल । तुसार राजपूत रिजुल पांडे टिंकू पटेल आदि उपस्थित थे ।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…