• March 25, 2023

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर युवा कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर युवा कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वायनाड से संसद सदस्य पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मुकदमे में गुजरात कोर्ट द्वारा 2 वर्ष की सजा दी जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा उनकी संसद सदस्यता निरस्त करने पर दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर पटेल चौक पर चक्का जाम किया गया। जहां केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने में भी युंकाई सफल रहे। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा, अपिव आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, समेत समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, एमआईसी गण,पार्षद गण, एल्डरमैन गण सहित कई नेताओं ने युवाओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया एवं केंद्र सरकार को दमनकारी एवं डरपोक बताया। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा,दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, युका प्रभारी गौरव उमरे, उपाध्यक्ष राजा अली,गोल्डी कोसरे,रतनदीप कसेर,महासचिव सतीश रजक, पृथ्वी चंद्राकर,राहुल राजपूत,अभिषेक जागृत, मोहित वालदे ,उमर हुसैन, पुष्पेंद्र साह, चिराग शर्मा,रॉनित रॉय,उत्कर्ष उजवाने,शशांक सिंह बेस,लकी सोनी ,सौरभ देवकाटे,अमोल जैन,तनिष्क पाटनी,अनिल सोनी,यश बाकलीवाल,शाश्वत पांडे व सैकड़ों की तादाद में युवा उपस्थित थे।

प्रदर्शन

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…