• July 21, 2022

दुर्ग एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार

दुर्ग एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार

प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

दुर्ग। कांग्रेस की शीर्ष नेताओं में शामिल सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में एनएसयूआई ने दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। दुर्ग जिले से भी बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोनू साहू के नेतृत्व में दिल्ली जाकर विरोध प्रकट किया। एनएसयूआई के सोनू साहू ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने का प्रयास कर रही है इसके विरोध में एनएसयूआई के विभिन्न राज्यों से आए कार्यकर्त्ता ने दिल्ली में चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया। उन्हेने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार कर शाहदरा पुलिस थाना में घंटों बैठाया गया।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि ये तानाशाह मोदी सरकार हमें लाख दबाने का प्रयास करे लेकिन हमारे विचारों को कभी नहीं दबा पाएगी और हम ऐसी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी को जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है, इसमें यह कभी सफल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही इनके खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेगा । सोनू साहू ने आगे कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार सत्य को दबाने का प्रयास कर रही है यह उन्हें नहीं पता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नही। देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में देश में एक ही विकल्प कांग्रेस पार्टी रहेगी। इस दौरान रवि साहू, राज देवांगन, राहुल यादव, अमित सोनी, गोल्डी कोसरे, हरिश देवांगन, दद्दू गंगे, डोमेंद्र नीरज उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…